1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'कल केजरीवाल बोलेंगे वोटर की ऊंगली में ही गड़बड़ी है, गलत बटन दबा दिया'

'कल केजरीवाल बोलेंगे वोटर की ऊंगली में ही गड़बड़ी है, गलत बटन दबा दिया'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2017 04:34 pm IST,  Updated : May 09, 2017 07:10 pm IST

दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज द्वारा EVM में छेड़छाड़ का डेमो देने के बाद पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि एक आदमी की इज्जत बचाने के लिए विधानसभा के अंदर EVM में गड़बड़ी का तमाशा किया जा रहा है।

Kapil Mishra- India TV Hindi
Kapil Mishra Image Source : ANI

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज द्वारा EVM में छेड़छाड़ का डेमो देने के बाद पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि एक आदमी की इज्जत बचाने के लिए विधानसभा के अंदर EVM में गड़बड़ी का तमाशा किया जा रहा है। कपिल मिश्रा ने संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि एक आदमी की इज्जत बचाने के लिए EVM का तमाशा किया जा रहा है।

आपको बता दें कि आज दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था। इस सत्र में आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने एक डेमो दिया और ये बताया कि EVM में गड़बड़ी की जा सकती है। वहीं विधानसभा का सत्र शुरू होते ही जब विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने शुरू किए और सदन में अपनी बात रखनी चाही तो स्पीकर ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

​विजेंद्र गुप्ता लगातार अपनी बात सदन में रखते रहे। हालांकि स्पीकर ने पहले ही उनकी माइक बंद करने का आदेश दे दिया था। इस वजह से उनकी आवाज साफ सुनाई नहीं दे रही थी। बाद में स्पीकर ने मार्शल बुलाकर विजेंद्र गुप्ता को सदन से बाहर कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत