1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: कुपवाड़ा में चार आतंकवादी ढेर, एक पकड़ा गया

कश्मीर: कुपवाड़ा में चार आतंकवादी ढेर, एक पकड़ा गया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 26, 2016 11:59 am IST,  Updated : Jul 26, 2016 12:00 pm IST

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास नौगाम सेक्टर में एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया और एक अन्य को जिन्दा पकड़ लिया।

kupwara- India TV Hindi
kupwara

श्रीनगर: कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास नौगाम सेक्टर में एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया और एक अन्य को जिन्दा पकड़ लिया।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, नौगाम सेक्टर में अभियान के दौरान चार आतंकवादी मारे गये हैं और एक अन्य को जिन्दा पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि ये सभी आतंकवादी विदेशी नागरिक थे। मुठभेड़ स्थल से अंतिम खबर मिलने तक अभियान जारी था।

अधिकारी ने कहा कि अभियान के अभी जारी रहने के कारण यह कहना जल्दबाजी होगा कि यह घुसपैठ की कोशिश थी या नहीं। उन्होंने कहा, हमने उनमें से एक को जिंदा पकड़ा है और उससे कुछ महत्वपूर्ण सूचना मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत