1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. OMG…तो इसलिए लेडी टीचर ने खुद का अपहरण कर पति से मांगी 10 लाख की फिरौती?

OMG…तो इसलिए लेडी टीचर ने खुद का अपहरण कर पति से मांगी 10 लाख की फिरौती?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 24, 2016 09:30 pm IST,  Updated : Aug 24, 2016 10:24 pm IST

च मुंबई से सटे ठाणे में किडनैपिंग की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक लेडी टीचर का अपहरण होता है। 10 लाख की फिरौती मांगी जाती है। जानिए कैसे पकड़ा पुलिस ने...

lady teacher mumbai- India TV Hindi
lady teacher mumbai

मुंबई: कहानी फिल्मी लगती है, लेकिन है बिल्कुल सच मुंबई से सटे ठाणे में किडनैपिंग की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक लेडी टीचर का अपहरण होता है। 10 लाख की फिरौती मांगी जाती है।

36 घंटे तक पुलिस की 14 टीमें लेडी को तलाश करती है। कई रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाती है और आखिरकार एक लोकल ट्रेन से पुलिस लेडी टीचर को बरामद कर लेती है,लेकिन उसके बाद जो खुलासा होता है। उससे पुलिस वाले भी दंग रह गए। पता चला कि बीवी ने अपने ही पति से 10 लाख की फिरौती वसूलने के लिए किडनैपिंग का ड्रामा रचा था।

ऐसे रची खुद की किडनैपिंग की साजिश  

काशिमिरा की एक बेहद पॉश सोसाइटी के पास से 29 साल की टीचर अचानक गायब हो जाती है। वो 12 बजे घर पहुंच जाती थी, लेकिन उस रोज नहीं पहुंची तो घरवालों को फिक्र हुई। ससुरालवालों ने स्कूल फोन किया तो पता चला कि वो टीचर स्कूल आई ही नहीं थी।  घरवाले अभी उसे तलाश ही रहे थे कि टीचर की ननद के मोबाइल फोन पर शाम 3 बजे के करीब एक मैसेज आता है। जिसे पढ़कर घरवालों के होश उड़ जाते हैं।

लेडी टीचर ने ये भेजा मैसेज- टीचर को अगवा कर लिया गया है और वो उसके कब्जे में है। धमकी भी दी गई कि अगर पुलिस के पास जाने की गलती की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। साथ में मैसेज में ये भी लिखा था कि इंतजार करो। आगे क्या करना है जल्द ही बताया जाएगा।

लेडी टीचर के घर में कोहराम मच जाता है। एक कंपनी में अच्छे ओहदे पर काम करने वाले उसके पति भी फौरन घर पहुंचते हैं। इसी बीच शाम बजे लेडी टीचर के पति के मोबाइल पर एक व्हाट्सएप मैसेज आता है।

फोटो में महिला का मुंह दुपट्टे से बंधा हुआ था। वो जमीन पर औंधे मुंह पड़ी थी। इस तस्वीरे के साथ 10 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी गई थी। डरकर महिला के पति ने ठाणे पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने लेटी टीचर की तलाश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। लेकिन दिक्कत ये थी कि महिला की लोकेशन लगातार बदल रही थी।

ऐसा पकड़ी गई लेडी टीचर
मैसेज लेडी टीचर के मोबाइल फोन से आ रहे थे। लिहाजा पुलिस उसी नंबर को ट्रेस कर रही थी, लेकिन वो नंबर कभी बंद हो जाता था, तो कभी लोकेशन बदल जाती थी। पुलिस की 14 टीमें महिला की तलाश में लगी थीं, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। खास बात ये थी कि हर बार मोबाइल की लोकेशन अलग-अलग रेलवे स्टेशन मिल रही थी। लिहाजा पुलिस ने कई रेलवे स्टेशन्स की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जिसमें लेडी टीचर अकेली ही दिख रही थी। जिससे पुलिस को उस पर कुछ शक हुआ

बहराहल करीब 36 घंटे का वक्त बीच चुका था। इसी दौरान 22 अगस्त दोपहर 2 बजे लेडी टीचर के पति को फिर एक मैजेस मिला। मैसेज भेजने वाले ने फिर से फिरौती के 10 लाख रुपए की डिमांड रखी। 10 लाख की रकम मीरा रोड स्टेशन पर शाम 7.30 बजे लेकर आने को कहा।

पुलिस ने फौरन कुछ असली और बाकी नकली नोट मिलकर 10 लाख रुपये एक बैग में रखे और लेडी टीचर की ननद को लेकर मीरा रोड के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर पहुंच गई। ठीक साढ़े सात बजे एक लोकल ट्रेन से बैग फेंको की आवाज़ आती है। इसी बीच पुलिस ट्रेन के कोच में घुसकर लेडी टीचर को अपने कब्जे में ले लेती है। लेडी टीचर कहती है कि किडनैपर ट्रेन के दूसरे कोच में भाग गया है, लेकिन पुलिस को कोई अपहरणकर्ता मिला ही नहीं।  

पुलिस को पता चल चुका था कि लेडी टीचर ने अपने अपहरण की ये पूरी कहानी खुद लिखी थी। वही बार-बार अपने मोबाइल से मैसेज भेज रही थी। पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रेन से लोकेशन बदल रही थी। अपने पति को मुंह बांधी हुए तस्वीर भी सेल्फी लेकर भेजी थी।

इस कारण किया खुद की किडनैपिंग का ड्रामा
पुलिस को लेडी टीचर से पूछताछ में पता चला कि उसे खर्च के लिए रुपयों की जरुरत थी। इसलिए उसने किडनैपिंग का ड्रामा रचा। ये भी खुलासा हुआ कि बहुत जल्द महिला की नन्द की शादी होने वाली थी। उसे लगता था कि पति सारे पैसे खर्च कर देगा। लिहाजा वो 10 लाख रुपए पहले ही अपने पास रख लेना चाहती थी। पुलिस के मुताबिक ये महिला पहले भी अपहरण का नाटक करके अपने पति से 80 हजार रुपए वसूल चुकी है। बहरहाल अब पुलिस इसके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी में है।

देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत