1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RBI बताए कि कितना पैसा देशभर के बैंकों में जमा हुआ: लालू

RBI बताए कि कितना पैसा देशभर के बैंकों में जमा हुआ: लालू

 Written By: IANS
 Published : Dec 29, 2016 07:24 pm IST,  Updated : Dec 29, 2016 07:24 pm IST

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने यहां गुरुवार को एकबार फिर नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर से देशवासियों का भरोसा उठ गया है।

Lalu- India TV Hindi
Lalu

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने यहां गुरुवार को एकबार फिर नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर से देशवासियों का भरोसा उठ गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक ओर नोटबंदी में लगे हैं और दूसरी तरफ सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं, मगर उन पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "नोटबंदी के 50 दिन के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बोलती बंद है। कहीं कोई परेशानी दूर नहीं हुई। हम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से मांग करते हैं कि वह बताए कि कितना पैसा देशभर के बैंकों में जमा हुआ है।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए अपने अंदाज में कहा, "देशभर में 56 इंच के सीना का डंका पीटने वाले प्रधानमंत्री आज अपना सीना समेट के केवल हवाबाजी कर रहे हैं। उन्हें नोटबंदी की चिंता तो है, लेकिन देश की सीमा पर शहीद हो रहे जवानों की चिंता नहीं है।"

इन्हें भी पढ़ें:-

जयललिता की मौत पर मद्रास HC ने जताया संदेह, कहा- जांच के लिए क्यों नहीं बाहर निकाला जाए शव
नोटबंदी: ED ने दिल्ली के वकील रोहित टंडन को किया गिरफ्तार 

बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में नोटबंदी के मुद्दे पर मतभेद के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "कहीं कोई बिखराव, मतभेद नहीं है। नीतीश कुमार भी जनता की सहूलियत चाहते हैं। उन्होंने 50 दिन के बाद समीक्षा करने की बात कही है, समीक्षा का भी समय आपलोग दीजिएगा।" 

उल्लेखनीय है कि नोटबंदी को लेकर लालू प्रसाद लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। बुधवार को राजद कार्यकर्ता राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में एकदिवसीय धरने पर बैठकर नोटबंदी का विरोध जता चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत