श्रीनगर: मध्य कश्मीर के बडगाम जिले का एक गांव राज्य का नकदीरहित पहला गांव बनेगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य की गर्मियों की राजधानी से करीब तीस किलोमीटर दूर लनूरा गांव जम्मू कश्मीर का पहला नकदीरहित गांव बनेगा।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
उन्होंने कहा कि गांव के हर घर के कम से कम एक सदस्य को इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम (ईपीएस) का इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया गया है।
अब तब, लनूरा में 150 व्यक्तियों को ईपीएस का इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह गांव जिले के खानसाहब खंड के बुग्रू-बी पंचायत में आता है।