1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: सड़क पर भिड़े पुलिसवाले, घूस के रुपयों पर कब्जे की लड़ाई

Video: सड़क पर भिड़े पुलिसवाले, घूस के रुपयों पर कब्जे की लड़ाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 26, 2016 10:24 pm IST,  Updated : Jun 26, 2016 10:25 pm IST

लखनऊ: आज यूपी पुलिस की शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आईं। यहां सरेआम पुलिसवाले आपस में भिड़ गए और बीच सड़क पर एक-दूसरे से मारपीट की। दरअसल दोनों पुलिसवालों के बीच वसूली की रकम के

up police- India TV Hindi
up police

लखनऊ: आज यूपी पुलिस की शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आईं। यहां सरेआम पुलिसवाले आपस में भिड़ गए और बीच सड़क पर एक-दूसरे से मारपीट की। दरअसल दोनों पुलिसवालों के बीच वसूली की रकम के बंटवारे को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

होमगार्ड-कॉन्सटेबल की 'बिग फाइट'

पुलिसवालों की लड़ाई की ये तस्वीरें लखनऊ के इटौंजा इलाके की है जहां एक पुल के नीचे एक होमगार्ड और एक सिपाही आपस में भिड़ गए। पुलिसवालों पर सड़क किनारे लगी दुकानों से वसूली करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि उसी वसूली की रकम में कम हिस्सा मिलने को लेकर ये दोनों एक-दूसरे पर टूट पड़े। पुलिसवालों के बीच सरेआम काफी देर तक मारपीट होती रही।

सड़क पर कानून के रखवालों की कलह

इस दौरान लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई लेकिन मामला पुलिसवालों का था, इसलिए वहां मौजूद पब्लिक भी सिर्फ तमाशबीन बनकर देखती रही। लोग मोबाइल पर वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने पुलिसवालों के बीच में पड़ने की जहमत नहीं उठाई।

रिश्वत की रकम को लेकर सरेआम लड़ाई करने वाले इन पुलिसवालों को ज़रा भी अपनी वर्दी की इज्जत का ख्याल नहीं आया। वसूली के रूपयों के आगे उन्होंने एक पल के लिए भी नहीं सोचा कि जिस तरह वो गुंडों-बदमाशों की तरह वो एक-दूसरे से मारपीट कर रहे थे, उससे पब्लिक के सामने सिर्फ उनकी ही नहीं, बल्कि पूरे पुलिस महकमे की इमेज बिगड़ेगी। फिलहाल आला अफसरों ने एक्शन लेते हुए होमगार्ड के साथ मारपीट करने वाले सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत