लुधियाना: लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट में ACP के पद पर तैनात अनिल कोहली का कोरोना वायरस के चलते आज दोपहर बाद निधन हो गया। उनका निधन लुधियाना के SPS अस्पताल में इजार के दौरान हुई। जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई। जनसंपर्क कार्यालय ने कहा, "लुधियाना के SPS अस्पताल में COVID-19 के कारण लुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) अनिल कोहली का निधन हो गया।"
Related Stories
कोहली कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद सरकार ने ACP अनिल कोहली के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी करने की भी अनुमति दे दी थी। लेकिन, उससे पहले ही अनिल कोहली का निधन हो गया। फिलहाल, उनके सम्पर्क में आए कई पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनका अब आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है।