1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के छतरपुर में मृत पाया गया मेडागास्कर का राजनयिक

दिल्ली के छतरपुर में मृत पाया गया मेडागास्कर का राजनयिक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 29, 2016 11:14 pm IST,  Updated : Jun 29, 2016 11:20 pm IST

नई दिल्ली: भारत में तैनात मेडागास्कर के 59 वर्षीय राजनयिक को मंगलवार की शाम यहां किराए के अपने फ्लैट में मृत पाया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नूपुर प्रसाद ने कहा, "राबेंजा ओलिवा को दक्षिण दिल्ली

madagascar flag- India TV Hindi
madagascar flag

नई दिल्ली: भारत में तैनात मेडागास्कर के 59 वर्षीय राजनयिक को मंगलवार की शाम यहां किराए के अपने फ्लैट में मृत पाया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नूपुर प्रसाद ने कहा, "राबेंजा ओलिवा को दक्षिण दिल्ली के छतरपुर में अपने बिस्तर पर मृत पाया गया।"

ओलिवा ने सोमवार को बीमार होने की बात कही और जब वह मंगलवार को काम पर नहीं आए तो उनका कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। प्रसाद ने कहा, "उनके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। उनके कमरे से कोई संदिग्ध वस्तु भी नहीं मिली है।"

पुलिस ने बताया कि रबेंजा ओलिवा भारत में मेडागास्कर के दूतावास में दूसरे काउंसलर के पद पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया उनकी मौत स्वाभाविक प्रतीत हो रही है लेकिन मौत के ठीक-ठीक कारण का अभी पता नहीं चल सका है।

साथ ही उन्होंने बताया कि दूतावास के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और शव को कल पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत