1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्र सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार है, उससे ही समाधान निकलेगा: मनोहर लाल खट्टर

केंद्र सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार है, उससे ही समाधान निकलेगा: मनोहर लाल खट्टर

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 27, 2020 04:16 pm IST,  Updated : Nov 27, 2020 04:16 pm IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को आंदोलनकारी किसानों को आश्वासन दिया कि केन्द्र सरकार उनसे बातचीत के लिए हमेशा तैयार है और बातचीत के जरिये ही कोई समाधान निकल सकता है। 

केंद्र सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार है, उससे ही समाधान निकलेगा: मनोहर लाल खट्टर- India TV Hindi
केंद्र सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार है, उससे ही समाधान निकलेगा: मनोहर लाल खट्टर Image Source : FILE PHOTO

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को आंदोलनकारी किसानों को आश्वासन दिया कि केन्द्र सरकार उनसे बातचीत के लिए हमेशा तैयार है और बातचीत के जरिये ही कोई समाधान निकल सकता है। पंजाब और हरियाणा के किसानों द्वारा केन्द्र के कृषि कानूनों के विरोध में ‘दिल्ली चलो’ मार्च के आह्वान के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह आश्वासन दिया। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों से अपने जायज मुद्दों के बारे में सीधे केंद्र से बात करने की अपील की। मनोहर लाल खट्टर ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘केंद्र सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सभी किसान भाइयों से अपील है कि अपने सभी जायज मुद्दों के लिए केंद्र से सीधे बातचीत करें।’’ 

मनोहर लाल खट्टर ने किसानों से कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन जरिया नहीं है और इसका हल बातचीत से ही निकलेगा। किसान नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। 

उनका कहना है कि नये कानून से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। केन्द्र ने पंजाब के कई किसान संगठनों को तीन दिसम्बर को दिल्ली में वार्ता के लिए बुलाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत