1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजनाथ सिंह से मिली महबूबा मुफ्ती, कश्मीर के हालात पर की चर्चा

राजनाथ सिंह से मिली महबूबा मुफ्ती, कश्मीर के हालात पर की चर्चा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 08, 2016 05:54 pm IST,  Updated : Aug 08, 2016 05:55 pm IST

नई दिल्ली: जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्य के हालात पर विचार-विमर्श करने के लिए सोमवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। अशांत घाटी पिछले एक माह से उबल रही है।

mehbooba mufti- India TV Hindi
mehbooba mufti

नई दिल्ली: जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्य के हालात पर विचार-विमर्श करने के लिए सोमवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। अशांत घाटी पिछले एक माह से उबल रही है।

महबूबा मुफ्ती कश्मीर में जारी विद्रोह के मद्देनजर पैदा हुई स्थिति पर चर्चा के लिए दोपहर बाद गृह मंत्रालय पहुंचीं। यह विद्रोह गत आठ जुलाई को आतंकी कमांडर बुरहान वानी के सुरक्षाबलों के हाथों मारे जाने के बाद से भड़का है।

महबूबा की इस मुलाकात के एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सालहकार अजीत डोभाल और राजनाथ सिंह से कश्मीर की स्थिति पर बात की थी। इससे पहले सोमवार को विपक्षी दलों ने कश्मीर की स्थिति पर केंद्र सरकार की चुप्पी की निंदा की।

बता दें कि सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में अब तक 55 से अधिक लोग मारे गए हैं और 5000 से अधिक घायल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत