नई दिल्ली: अनंतनाग में पुलिस पर हमला करने वाले दोनों आतंकियों का वीडियो सामने है। हमले के बाद भागते दिखे दोनों। वीडियो में दिख रहे एक आतंकी की पहचान हुई जो कि घाटी का रहने वाला लश्कर का आतंकी जुनैद माटू है। जबकि वीडियो में दिख रहा दूसरा आतंकवादी पाकिस्तानी बताया जा रहा है। आतंकियों की तलाश के लिए जोर-शोर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल दोनों फरार है।
क्या है वीडियो में ?
वीडियो में दिख रहे ये वही दो आतंकवादी हैं, जिन्होंने शनिवार शाम अनंतनाग में खूनी खेल था। वो दो आतंकवादी हैं जिन्होंने अनंतनाग को दहला दिया था। ब्लैक टी-शर्ट वाला आतंकवादी हाथ में एके-47 लेकर नीली टी-शर्ट पहने अपने दूसरे साथी के पास आता है, जिसके पास गोलियों और हथियारों से भरा पीले रंग का एक बैग है। दोनों आतंकवादी उस बैग से गोलियां निकालकर अपनी-अपनी एके-47 लोड करते हैं। नीली टी-शर्ट वाला आतंकी बैग को कंधे पर टांगता और इसके बाद दोनों आतंकवादी फायरिंग करते हुए भागने लगते हैं।
कैमरे में कैद भागते दहशतगर्द
ब्लैक टी-शर्ट वाला आतंकवादी भाग रहा होता है, उससे चंद कदम पीछे उसका दूसरा साथी हथियार और गोलियों से भरा लेकर भागता है। दोनों आतंकवादी सूनसान पड़ी सड़क पर बहुत तेजी से भागते हुए करीब 30 सेकंड बाद फिर से गोलियां बरसाते हुए तेजी से फरार हो जाते हैं। बता दें कि इन दोनों आतंकवादियों ने शनिवार को अनंतनाग में बस स्टैंड पर अटैक किया था और अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें दो पुलिसवाले शहीद हो गए थे। एएसआई बशीर अहमद और कॉन्स्टेबल रियाज अहमद इन दोनों दहशतगर्दों की गोलियों का शिकार हो गए थे।
देखिए वीडियो-