1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 14, 2016 12:44 pm IST,  Updated : Dec 14, 2016 12:44 pm IST

श्रीनगर: अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ आज हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया जबकि उत्तरी कश्मीर के सोपोर क्षेत्र में एक आतंकी की घेराबंदी की ली गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया

Kashmir Encounter- India TV Hindi
Kashmir Encounter

श्रीनगर: अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ आज हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया जबकि उत्तरी कश्मीर के सोपोर क्षेत्र में एक आतंकी की घेराबंदी की ली गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह अनंतनाग जिले के सृगुफवाडा क्षेत्र के बीव्रा में सेना के एक गश्ती दल पर आतंकियों ने गोलीबारी की थी।

उन्होंने बताया कि इसके जवाब में जवानों ने भी गोलीबारी की। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया जिसकी पहचान बासित अहमद डार के रूप में की गई है। डार हाल ही में आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंक निरोधी एक अन्य अभियान में उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में बोमई इलाके में एक आतंकी को, जो संभवत: विदेशी है, एक घर के भीतर कैद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना की और जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत