श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया। मुठभेड़ अब भी जारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को मुखबिर से सोपोर के एक घर में कम से कम दो आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उस घर के आसपास घेराबंदी की गई।