1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल में डेंगू का कहर, 2,000 से अधिक लोग प्रभावित

पश्चिम बंगाल में डेंगू का कहर, 2,000 से अधिक लोग प्रभावित

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 12, 2016 07:34 am IST,  Updated : Aug 12, 2016 07:34 am IST

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में डेंगू के 283 नए मामले दर्ज किए जाने के साथ मच्छर जनित इस रोग से प्रभावित होने वाले लोगों का आंकड़ा 2,000 को पार कर गया है।

Dengue- India TV Hindi
Dengue

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में डेंगू के 283 नए मामले दर्ज किए जाने के साथ मच्छर जनित इस रोग से प्रभावित होने वाले लोगों का आंकड़ा 2,000 को पार कर गया है। हालांकि, इस दौरान डेंगू से पीडि़त किसी व्यक्ति की मौत होने की सूचना नहीं है। राज्य में डेंगू से अब तक 14 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य सेवा निदेशक विश्वरंजन सतपती के मुताबिक, ये नए मामले राज्य के अलग अलग जिलों से दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद डेंगू से प्रभावित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर कुल 2,170 हो गई है।

सतपती ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में डेंगू से प्रभावित किसी व्यक्ति के मरने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि अधिकतर मामले राज्य के हुगली जिले के सेरमपोरा और उत्तर 24 परगना जिले से दर्ज किए गए हैं, जबकि मालदा, नदिया, दार्जिलिंग और दक्षिण 24 परगना जिलों से भी कुछ मामले दर्ज किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत