1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंदौर में विषाक्त भोजन खाने से 1 हजार से अधिक बीमार

इंदौर में विषाक्त भोजन खाने से 1 हजार से अधिक बीमार

 Written By: IANS
 Published : Jul 04, 2016 02:12 pm IST,  Updated : Jul 04, 2016 02:12 pm IST

इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यावसायिक नगरी इंदौर में बोहरा समाज के जमातखाने में रविवार की शाम को एक सामूहिक भोज में खाना खाने से एक हजार से ज्यादा लोगों की तबियत बिगड़ गई है। बीमारों

Bohra community Jamatkhana- India TV Hindi
Bohra community Jamatkhana

इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यावसायिक नगरी इंदौर में बोहरा समाज के जमातखाने में रविवार की शाम को एक सामूहिक भोज में खाना खाने से एक हजार से ज्यादा लोगों की तबियत बिगड़ गई है। बीमारों को एमवाय अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी वोहरा जमातखाना के सचिव ने सोमवार को दी। एमवाय अस्पताल में भर्ती लोगों ने बताया कि सैफी नगर में बोहरा समाज के जमातखाने में रविवार की शाम को आयोजित सामूहिक भोज में दो हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। खाना खाने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए, मगर देर रात उल्टी और दस्त के साथ अधिकांश लोगों की तबियत बिगड़ने लगी।

पीड़ितों को एमवाय अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ितों की संख्या एक हजार से ज्यादा बताई जा रही है। बोहरा जमातखाने के सचिव ताहिर ने खाने के बाद बीमार होने की पुष्टि करते हुए कहा कि इसके कारणों के बारे में अभी कुछ भी ठीक-ठीक नहीं कहा जा सकता।

सूत्रों के अनुसार, खाने में मटन, दाल-चावल के अलावा मिठाई में खोपरा पाग दिया गया था, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि खराबी किस व्यंजन में थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत