माछिल सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों के संघर्षविराम के उल्लंघन में शहीद हुए बीएसएफ जवान नितिन सुभाष का पार्थिव शरीर आज पुणे लाया गया। नितिन कुपवाड़ा के माछिल में शहीद हुए थे। सुबह 10 बजे शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव सांगली के दुधगांव में होगा। इसके पहले जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पूरे सम्मान के साथ शहीद कोली नितिन सुभाष को सलामी दी गई।
उनका पार्थिव शरीर कल रात पौने नौ बजे पुणे एयरपोर्ट पहुंचा जहां से सड़क के रास्ते आज सुबह उनके गांव पहुंचा. सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
शहीद नितिन कुपवाड़ा में एलओसी के पास माछिल सेक्टर में शुक्रवार की रात पाकिस्तानी सेना की तरफ से किए सीजफायर उल्लंघन की जवाबी कार्रवाई में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस जवाबी कार्रवाई में लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार के चैंबर में विस्फोट हो गया। हथियार के चैंबर में विस्फोट से नितिन का कंधा बुरी तरह जख्मी हो गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
शहीद नितन 2008 में बीएएसएफ में शामिल हुए थे उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बेटे हैं। नतिन सांगली के रहने वाले थे। उनके गांव ने न सिर्फ दिवाली नहीं मनाई बल्कि तीन तक शोक मनाने का फ़ैसला किया है।