हरदा (एमपी): हरदा जिले के प्रभारी मंत्री लालसिंह आर्य ने हरदा जिले के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने अमले सहित नाव पर सवार होकर एक किनारे से दूसरे किनारे पंहुचे। मंत्री को सीहोर जिले की बड़ी छीपानेर से हरदा जिले की छोटी छीपानेर आने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
मंत्री जी की गाड़ी और अमले को बड़ी नाव के सहारे नर्मदा नदी पार करवाकर छोटी छीपानेर पहुचाया गया। मंत्री जी ग्राम चिचोट कुटी में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। 25 किलोमीटर का फासला खत्म करने के लिये दोनो किनारों के बीच ये नाव चलाई जाती है। नाव चलाने के लिये जिला पंचायत से ठेका दिया जाता है।