नई दिल्ली: लोकसभा ने असम के कोकराझार में बीते सप्ताह हुई हिंसा पर सोमवार को शोक जताया। कोकराझार में शुक्रवार पांच अगस्त को एक भीड़ भरे बाजार में सेना की वर्दी पहने हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई।
असम में शुक्रवार को हुआ हमला साल 2014 के बाद का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला था। प्रशासन ने इसके लिए आई.के.सोंगबिजीत की अगुवाई वाले नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के वार्ता विरोधी गुट को जिम्मेदार ठहराया है। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा गया है।