1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चुगलखोरी और कानाफूसी से बचें SP कार्यकर्ता: मुलायम

चुगलखोरी और कानाफूसी से बचें SP कार्यकर्ता: मुलायम

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 23, 2016 04:13 pm IST,  Updated : Nov 23, 2016 04:22 pm IST

पार्टी में गुटबाजी और चुगलखोरी के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह किया और कहा कि आने वाले वक्त में वे ही पार्टी को आगे बढ़ाएंगे, लिहाजा वे अनुशासन में रहें और समाजवादी साहित्य पढ़कर खुद को भविष्य के लिये तैयार करें।

Mulayam singh- India TV Hindi
Mulayam singh

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को पार्टी में गुटबाजी और चुगलखोरी के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह किया और कहा कि आने वाले वक्त में वे ही पार्टी को आगे बढ़ाएंगे, लिहाजा वे अनुशासन में रहें और समाजवादी साहित्य पढ़कर खुद को भविष्य के लिये तैयार करें।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पार्टी को कमजोर करना चाहते हैं कुछ लोग

मुलायम सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने अभियान की शुरुआत करते हुए एक रैली में कहा, 'जहां तक सपा का सवाल है तो उसके सामने बहुत चुनौतियां हैं। ऐसी चुनौतियां हैं कि जिनका कहीं कुछ (प्रभाव) नहीं है, वे कानाफूसी करके पार्टी को कमजोर करना चाहते हैं। हमारे सामने कुछ कहेंगे, पीठ पीछे कुछ कहेंगे।'

कानाफूसी और चुगलखोरी कर रहे हैं कुछ लोग
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर सरकार और संगठन में हो रही गलतियों को उनके या किसी अन्य पदाधिकारी को बतायें। यह उनका अधिकार है लेकिन इसके बावजूद लोग कानाफूसी और चुगलखोरी कर रहे हैं। चुगलखोरों की छवि कभी अच्छी नहीं बनती।

दिमाग से गुटबाजी निकाल दो
सपा मुखिया ने तल्ख लहजे में कहा, 'दिमाग से गुटबाजी निकाल दो। इसके-उसके समर्थक बनने के बजाय समाजवादी पार्टी के बनकर रहो। पहचान हो गयी है कि सपा के शुभचिन्तक कौन हैं और गलत काम करने वालों के शुभचिन्तक कौन हैं। हम जनता पर विश्वास करते हैं कि जनता हमारा साथ देगी। हम पार्टी की एकता चाहते हैं, स्पष्ट बहुमत की सरकार चाहते हैं, यह हमारा लक्ष्य है।' उन्होंने कहा कि वह नौजवानों से कई बार कह चुके हैं कि आगे चलकर उन्हें ही पार्टी और सत्ता चलानी है, इसके लिये खुद को तैयार करें। समाजवादी साहित्य पढ़ें और उसकी नीतियों को समझें।

कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां फेंकी
मुलायम के भाषण से पहले रैली स्थल पर सपा कार्यकर्ताओं के दो गुटों में तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर कुर्सिया भी फेंकीं। बहरहाल, पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत किया।

इन्हें भी पढ़ें:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत