1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: जिया बिल्डिंग के ग्राउंड फ़्लोर में भीषण आग, कई लोग फंसे

मुंबई: जिया बिल्डिंग के ग्राउंड फ़्लोर में भीषण आग, कई लोग फंसे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 05, 2018 01:39 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 01:39 pm IST

पिछले हफ्ते ही मुंबई के कमला मिल्स इलाके के एक पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में करीब 55 लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद रेस्तरां मालिक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया और प्रशासन अपनी कार्रवाई कर रहा है। पब में आग देर र

Mumbai-Fire-breaks-out-in-jia-apartment-basement- India TV Hindi
मुंबई: जिया बिल्डिंग के ग्राउंड फ़्लोर में भीषण आग, कई लोग फंसे

नई दिल्ली: मुंबई सेंट्रल की एक इमारत के ग्राउंड फ़्लोर में अचानक आग लग गई है। ये आग जिया बिल्डिंग में लगी है। इमारत में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि कुछ लोगों का रेस्क्यू भी किया गया है। फिलहाल दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का काम जारी है। बुधवार को भी मुंबई के अंधेरी इलाके की एक आवासीय इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई थी। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल थे। बीएमसी आपदा नियंत्रण के अनुसार, बोहरा कालोनी के मरोल इलाके की मैमून इमारत में रात करीब दो बजे आग लगने से पांच अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान सकीना ए.कापसी (14), मोहसीन ए. कापसी (10), तस्लीम ए. कापसी (42) और एक वरिष्ठ नागरिक, दाऊद अली कापसी (80) के रूप में की गई। ये सभी चार मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर रहते थे।

पिछले हफ्ते ही मुंबई के कमला मिल्स इलाके के एक पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में करीब 55 लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद रेस्तरां मालिक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया और प्रशासन अपनी कार्रवाई कर रहा है। पब में आग देर रात करीब 12 से साढ़े 12 बजे के बीच लगी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत