नई दिल्ली: हरियाणा के गुरूग्राम में एक मुस्लिम युवक की जबरन दाड़ी कटवाने का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक का आरोप है की नाई की दुकान में ले जाकर जबरदस्ती उसकी दाढ़ी कटवा दी गई। जब नाई ने दाढ़ी काटने से मना किया तो उसकी भी पिटाई की गई। यह घटना गुरूग्राम के खांडसा इलाके की है।
Related Stories
युवक जिसकी दाढ़ी काटी गई उसका नाम जफरुद्दीन है। जो गुरूग्राम में ही एक रेस्ट्रोरेंट चलाता है। पीड़ित का कहना है की वो अपने मित्र के साथ कुछ दिन पहले खांडसा मंडी में सब्जी लेने गया था जहां दो अज्ञात लोग जबरदस्ती उसे पकड़कर पास की नाई की दुकान में ले गए और उसकी दाढ़ी काटवा दी। इस मामले में गुरूग्राम के सेक्टर 37 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।