1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने जीसैट-18 के सफल प्रक्षेपण पर ISRO को बधाई दी

PM मोदी ने जीसैट-18 के सफल प्रक्षेपण पर ISRO को बधाई दी

 Written By: IANS
 Published : Oct 06, 2016 09:36 am IST,  Updated : Oct 06, 2016 09:49 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश के संचार उपग्रह जीसैट-18 के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) के वैज्ञानिकों को बधाई दी

narendra modi congratulates isro on succesful launch of...- India TV Hindi
narendra modi congratulates isro on succesful launch of gsat 18 satellite

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश के संचार उपग्रह जीसैट-18 के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) के वैज्ञानिकों को बधाई दी। मोदी ने इसे हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक और मील का पत्थर बताया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, "संचार उपग्रह जीसैट-18 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई। यह हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक और मील का पत्थर है।"

GSAT-18 का सफल प्रक्षेपण

भारत के संचार उपग्रह GSAT-18 का आज तड़के सफलतापूर्वक फ्रेंच गुयाना के कारू से प्रक्षेपित किया गया। इसे फ्रांस की कंपनी 'एरियनस्पेस' के एरियन 5 के प्रक्षेपण यान से प्रक्षेपित किया गया।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) के मुताबिक, कर्नाटक के हासन में इसकी मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी (एमसीएफ) ने जीसैट-18 का दारोमदार संभाला। इसरो के मुताबिक, उपग्रह को भूस्थिर कक्षा में स्थापित किया गया।

जीसैट-18 देश का नवीनतम संचार उपग्रह है। इसमें 48 ट्रांसपोंडर्स हैं जो संचार सिग्नलों को भेजते और प्राप्त करते हैं। यह 3,404 किलोग्राम का उपग्रह सामान्य सी-बैंड, विस्तृत सी-बैंड और कू-बैंड्स पर सेवाएं देगा।

'एरियनस्पेस' के अध्यक्ष स्टीफन इजरायल ने जारी बयान में कहा, एरियनए5 ने इस साल पांचवी बार बेहतरीन काम किया है और यह लगातार 74वीं सफलता है। गौरतलब है कि जीसैट-18 को बुधवार को प्रक्षेपित किया जाना था लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत