1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने राजन पर स्वामी की टिप्पणियों को खारिज किया

PM मोदी ने राजन पर स्वामी की टिप्पणियों को खारिज किया

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 27, 2016 04:19 pm IST,  Updated : Jun 27, 2016 06:02 pm IST

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजन कोई कम देशभक्त नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्वामी पर वस्तुत: निशाना साधते हुए कहा अगर कोई खुद को व्यवस्था से उपर समझता है तो यह गलत है।

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन और वित्त मंत्रालय के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर अपनी पार्टी के सांसद सुब्रण्मयम स्वामी की ओर से किए गए हमलों को आज खारिज करते हुए कहा कि ये बयान अनुचित हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजन कोई कम देशभक्त नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्वामी पर वस्तुत: निशाना साधते हुए कहा अगर कोई खुद को व्यवस्था से उपर समझता है तो यह गलत है।

प्रधानमंत्री के इस बयान का वित्त मंत्री अरूण जेटली और भाजपा की ओर से स्वामी के हालिया बयानों से दूरी बनाए जाने के संदर्भ में खास महत्व है। स्वामी ने हाल ही में राजन, मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम और आर्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास पर निशाना साधा था। स्वामी ने जेटली का नाम लिए बिना उन पर कुछ तल्ख टिप्पणियां की थीं।

प्रधानमंत्री ने एक अंग्रेजी न्यूज चैनल से कहा, चाहे ये मेरी पार्टी में हो या नहीं, मेरा मानना है कि ये चीजें अनुचित हैं। प्रचार पाने की इस लालसा से कभी भी देश का भला नहीं होगा। लोगों को बहुत जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना चाहिए। अगर कोई खुद को व्यवस्था से उपर समझता है तो ये गलत है।

स्वामी का नाम लिए बगैर मोदी से सवाल किया गया था कि आपके राज्यसभा सांसद ने रघुराम राजन के खिलाफ जो टिप्पणियां की हैं क्या वे उचित हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत