1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूरे भारत में लोग धैर्यपूर्वक प्रतिबंधित नोट बदल रहे हैं: PM मोदी

पूरे भारत में लोग धैर्यपूर्वक प्रतिबंधित नोट बदल रहे हैं: PM मोदी

 Written By: IANS
 Published : Nov 11, 2016 08:16 am IST,  Updated : Nov 11, 2016 08:16 am IST

नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश भर में लोगों द्वारा 'बहुत धैर्यपूर्वक और सुव्यवस्थित तरीके से' 1000 और 500 रुपये के विमुद्रीकृत नोटों के बदलने पर खुशी जताई।

narendra modi says people exchanging old currency easily- India TV Hindi
narendra modi says people exchanging old currency easily

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश भर में लोगों द्वारा 'बहुत धैर्यपूर्वक और सुव्यवस्थित तरीके से' 1000 और 500 रुपये के विमुद्रीकृत नोटों के बदलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार देशवासियों के लाभ के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "नागरिक बैंकरों के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं और बहुत धैर्यपूर्वक और सुव्यवस्थित तरीके से अपने नोट बदल रहे हैं। यह जानकार बहुत खुश हूं।" गुरुवार को 3 दिवसीय जापान दौरे पर रवाना हुए मोदी ने कहा कि जिस तरह से लोग 'कुछ असुविधाओं' से निपट रहे हैं वह उसकी सराहना करते हैं।

उन्होंने कहा, "ज्यादा बेहतरी के लिए इस तरह की गर्मजोशी, उत्साह और सीमित असुविधा बर्दाश्त करने का धर्य वास्तव में बहुत प्रशंसा करने वाला है।" एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, "मैं आपको भरोसा देता हूं कि सरकार भारत को भ्रष्टचारमुक्त बनाने और विकास का फल प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे, इसके लिए अपने प्रयासों पर अटल है।"

प्रधानमंत्री ने यह जानकर भी सराहना की कि लोग वरिष्ठ नागरिकों को पैसा निकालने में और अपने नोट बदलने में स्वेच्छा से मदद कर रहे हैं।

देश भर में करोड़ों लोग 500 और 1000 रुपये के मंगलवार की रात विमुद्रीकृत किए गए नोट को बदलने के लिए या अपने खाते में जमा करने के लिए गुरुवार को बैंकों में भीड़ लगाए रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत