1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु: इनकम टैक्स का छापा, 4 करोड़ 70 लाख रुपये की नई करेंसी बरामद

बेंगलुरु: इनकम टैक्स का छापा, 4 करोड़ 70 लाख रुपये की नई करेंसी बरामद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 01, 2016 10:07 pm IST,  Updated : Dec 01, 2016 10:07 pm IST

कर्नाटक में इनकम टैक्स की रेड में दो इंजीनियर्स के घर से करीब चार करोड़ सत्तर लाख रुपए की नई करेंसी के नोट बरामद हुए हैं।

New currency- India TV Hindi
New currency

बेंगलुरु: जब लोग कैश के लिए तरस रहे हैं, ATM और बैंको के बाहर बड़ी-बड़ी लाइनें लगीं हैं, कर्नाटक में इनकम टैक्स की रेड में दो इंजीनियर्स के घर से करीब चार करोड़ सत्तर लाख रुपए की नई करेंसी के नोट बरामद हुए हैं। दो अफसरों के घर पर इतनी बड़ी मात्रा में नई करेंसी मिलने से इनकम टैक्स विभाग के अफसर भी सकते हैं। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

चार करोड़ सत्तर लाख की रकम दो-दो हजार के नए नोटों के रूप में हैं। इनकम टैक्स ने कर्नाटक और गोवा में सरकारी इंजीनियर और दो ठेकेदारों के घरों पर छापे मारे...  इस सर्च ऑपरेशन में कुल छह करोड़ रुपये बरामद हुए इसके अलावा सात किलो सोना-चांदी और करीब सात किलो की ज्वैलरी भी बरामद की गई। 

जांच के बाद ये पता लगा कि छह करोड़ रूपये में चार करोड़ सत्तर लाख रूपए नई करेंसी थी। नई करेंसी में सभी नोट दो हजार के थे। इनकम टैंक्स ने प्रॉपर्टी के भी कई कागजात जब्त किए हैं। पकड़े गए लोग लग्जरी लाइफ जीते थे और महंगी कारों में घूमते थे।

इन्हें भी पढ़ें:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत