1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूरे हैदराबाद में NIA के छापे, 11 ISIS आतंकवादी गिरफ्तार

पूरे हैदराबाद में NIA के छापे, 11 ISIS आतंकवादी गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 29, 2016 12:05 pm IST,  Updated : Jun 29, 2016 03:59 pm IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज पुराने शहर के कई इलाकों में छापेमारी करके ऐसे कम से कम 5 लोगों को हिरासत में लिया है

nia raids across hyderabad- India TV Hindi
nia raids across hyderabad

हैदराबाद: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज पुराने हैदराबाद के कई इलाकों में छापेमारी करके ISIS के 11 आतंकियों  को हिरासत में लिया है, जो शहर में कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों की योजना बना रहे थे। 9 ठिकानों पर हुई छापेमारी में आतंकियों के पास से 15 लाख कैश सहित कई हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए है।

ये भी पढ़े-

वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने कहा, पुराने शहर में कई जगहों पर छापे मारे गए। स्थानीय पुलिस उनकी मदद कर रही है। शहर में जिन संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की योजना बनाई गई थी, उनके लिए तलाशी जारी है।

हैदराबाद पुलिस के खुफिया विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि लगभग पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और कुछ सामान (गोला बारूद) बरामद किया गया है। सूत्रों ने कहा, हमें यह पूरी तरह से नहीं पता है कि ये लोग (संदिग्ध) कौन हैं और ये किस समूह से जुड़े हैं।

अगली स्लाइड में देखें VIDEO...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत