नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि सरकार ने देश के विभिन्न राजमार्गो पर टोल नहीं वसूले जाने की अवधि बढ़ाकर 18 नवंबर कर दी है। जहाजरानी, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने ट्वीट कर बताया, "सभी राष्ट्रीय राजमार्गो पर टोल नहीं वसूले जाने की अवधि 18 नवंबर की मध्यरात्रि तक के लिए बढ़ा दी गई है।"
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
इससे पहले सरकार ने दो बार राष्ट्रीय राजमार्गो पर टोल नहीं वसूले जाने की घोषणा की थी। पहली घोषणा 11 नवंबर तक के लिए और दूसरी बार की घोषणा में 14 नवंबर तक टोल नहीं वसूले जाने की बात कही गई थी।