1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : नीतीश

गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : नीतीश

 Written By: IANS
 Published : Mar 23, 2017 08:16 pm IST,  Updated : Mar 23, 2017 08:16 pm IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां गुरुवार को कहा कि महात्मा गांधी को सभी लोग पसंद करते हैं, सबकी दिलचस्पी गांधीजी में है, लेकिन उनके विचारों के प्रति प्रतिबद्धता की कमी है।

Nitish kumar- India TV Hindi
Nitish kumar

मोतिहारी:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां गुरुवार को कहा कि महात्मा गांधी को सभी लोग पसंद करते हैं, सबकी दिलचस्पी गांधीजी में है, लेकिन उनके विचारों के प्रति प्रतिबद्धता की कमी है। उन्होंने कहा कि गांधी के विचारों को आज जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। 

देश-विदेश की खबरें जानने के लिए क्लिक करें

मुख्यमंत्री ने यहां सर्व सेवा संघ द्वारा आयोजित 'चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह' के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज की परिस्थिति में चारो तरफ जो माहौल है, उसके परिपेक्ष्य में चर्चा होनी चाहिए। आज जो माहौल है, उसका समाधान गांधी के विचार ही हैं।उन्होंने कहा कि चंपारण सत्याग्रह का काफी महत्व है, इससे आजादी की लड़ाई को गति मिली थी। तीन दिनों तक चलने वाले इस समारोह में कई गांधीवादी विचारक हिस्सा ले रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह का यह सौवां साल है। 10 अप्रैल, 1917 को गांधीजी बिहार आए थे और 15 अप्रैल को वह चंपारण की धरती पर पहुंचे थे। 

नीतीश ने कहा, "चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे साल 'चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह' मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 10 अप्रैल से होगी। इस दिन पटना में गांधी की विचारधारा पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 15 अप्रैल से बापू की स्मृति यात्रा आयोजित की जाएगी और 17 अप्रैल को पटना में देशभर के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी स्वतंत्रता सेनानियों को निमंत्रण भेजा जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत