1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरकारी पेंशनभोगी अब SMS या ऑनलाइन ले सकेंगे पेंशन की जानकारी

सरकारी पेंशनभोगी अब SMS या ऑनलाइन ले सकेंगे पेंशन की जानकारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 14, 2016 04:54 pm IST,  Updated : Sep 14, 2016 04:58 pm IST

नई दिल्ली: करीब 11.61 लाख सरकारी पेंशनभोगी अब अपनी पेंशन तथा शिकायतों की स्थिति के बारे में एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा वे इसके बारे में ऑनलाइन भी जानकारी ले

pensioners- India TV Hindi
pensioners

नई दिल्ली: करीब 11.61 लाख सरकारी पेंशनभोगी अब अपनी पेंशन तथा शिकायतों की स्थिति के बारे में एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा वे इसके बारे में ऑनलाइन भी जानकारी ले सकते हैं। इस कदम से वरिष्ठ नागरिकों की परेशानियों को कम किया जा सकेगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज एक वेब पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.सीपीएओ.निक.इन का उद्घाटन किया। इसके जरिये केंद्रीय सिविल पेंशनभोगी, पारिवारिक पेंशनभोगी तथा स्वतंत्रता सेनानी पेंशनभोगी अपने पूरे पेंशन ब्योरे की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा उन्हें पेंशन प्रक्रिया और अपनी शिकायतों के पंजीकरण तथा निपटान की जानकारी एसएमएस से भी मिल सकेगी।

यह वेबसाइट पेंशन संबंधी सभी तरह की जानकारी, शिकायतों के निपटारे के लिये एक प्रमुख जरिया होगी। इस वेबसाइट पर मोबाइल फोन के जरिये भी पहुंचा जा सकता है। इस पोर्टल की शुरुआत करते हुए जेटली ने कहा कि यह एक बेहद महत्वपूर्ण पहल है यह परेशानी कम करेगा।

जेटली ने कहा, ‘किसी को भी परेशान नहीं किया जाना चाहिए, विशेषरूप से पेंशनभोगियों को, क्योंकि वे हमारे सबसे वरिष्ठ नागरिक हैं। उन्हें संसाधनों की जरूरत है और उनका जीवन इस संसाधन पर निर्भर करता है। ऐसे में किसी प्रकार की देरी या लालफीताशाही से उनके लिए काफी परेशानी की स्थिति पैदा हो सकती है।’

इस मौके पर लेखा महानियंत्रक एम जे जोसफ ने कहा कि पोर्टल से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सकेगी। इससे पेंशनभोगियों की शिकायतों का निपटान अधिक बेहतर तरीके से हो सकेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत