1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुराने करेंसी नोटों को बदल रहे हैं बैंक, आज-कल ATM बंद

पुराने करेंसी नोटों को बदल रहे हैं बैंक, आज-कल ATM बंद

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 09, 2016 12:02 pm IST,  Updated : Nov 10, 2016 07:18 pm IST

देश में सभी ATM आज और कल बंद रहेंगे। बैंक एटीएम में पुराने 500 और 1,000 के करेंसी नोटों को बदलने में जुटे हैं जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

old currency notes exchange in banks and atm to be closed...- India TV Hindi
old currency notes exchange in banks and atm to be closed for 2 days

नई दिल्ली: देश में सभी ATM आज और कल बंद रहेंगे। बैंक एटीएम में पुराने 500 और 1,000 के करेंसी नोटों को बदलने में जुटे हैं जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। सरकार ने कल रात 500 और 1,000 का नोट बंद करने की घोषणा की थी। इसके बाद जगह-जगह बैंकों के एटीएम पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं और लोग छोटे मूल्य के नोट निकालते देखे गए।

हालांकि, कल मध्यरात्रि के बाद बैंकों ने एटीएम का परिचालन बंद कर दिया। बैंक आज बंद हैं। बैंकों को कम मूल्य वाले 50 और 100 के नोट के अलावा उच्च सुरक्षा वाले 500 और 2,000 के नए नोट भेजे जा रहे हैं।

ग्राहक कल अपने बैंक खातों में पुराने 500 और 1,000 के नोट जमा कर सकते हैं। इसके अलावा वे पुराने नोटों को कम मूल्य वाले नोटों या 500 या 2,000 के नए नोटों से बदल सकते हैं। हालांकि नोट बदलने की साप्ताहिक सीमा सिर्फ 20,000 रपये होगी। नए उच्च सुरक्षा फीचर वाले 500 और 2,000 के नोट बैंक शाखाओं पर कल से और एटीएम में 11 नवंबर से उपलब्ध होंगे। चूंकि नकदी जमा कराने वाली ज्यादातर मशीनें शाखाओॆ के अंदर हैं ऐसे में लोग कल शाखा खुलने के बाद ही पुराने नोट जमा करा सकेंगे।

इस बीच, सरकार ने लोगों को आगाह किया है कि एक सीमा से अधिक नकदी जमा करने पर वित्तीय खुफिया इकाई और कर अधिकारियों की निगाह होगी। ऐसे में वे किसी अन्य का पैसा अपने खाते मंे जमा कराने से बचें।

बैंक खातों में 500 और 1,000 का पुराना नोट जमा कराने के अलावा इन्हें प्राधिकृत बैंक शाखाओं पर पुराने मूल्य के नोटों से वैध सरकारी पहचान पत्र मसलन पैन, आधार, मतदाता पहचान पत्र दिखाकर 10 से 24 नवंबर तक बदला जा सकता है। इसकी दैनिक सीमा 4,000 रपये होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत