1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. MP: बुरहानपुर में कार से मिले 4 करोड़ रुपये पुराने नोट

MP: बुरहानपुर में कार से मिले 4 करोड़ रुपये पुराने नोट

 Written By: IANS
 Published : Nov 12, 2016 01:12 pm IST,  Updated : Nov 12, 2016 01:12 pm IST

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में महाराष्ट्र की अंतर्राज्यीय सीमा पर शुक्रवार देर शाम वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस दल ने कार से दो सूटकेस और एक बैग से 4 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद किए।

old currency of four crore rupees found in madhya pradesh- India TV Hindi
old currency of four crore rupees found in madhya pradesh

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में महाराष्ट्र की अंतर्राज्यीय सीमा पर शुक्रवार देर शाम वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस दल ने कार से दो सूटकेस और एक बैग से 4 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शाहपुर थाने के प्रभारी संजय पाठक ने शनिवार को बताया कि बुरहानपुर जिले के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के चलते यहां आचार संहिता लगी हुई है, अंतर्राज्यीय सीमाओं पर विशेष चौकियां बनाई गई हैं।

उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र की सीमा पर अंतुरली चौकी पर चल रही चेकिंग में मलकापुर से आ रही कार में नोटों से भरे दो सूटकेस व एक बैग मिला।"

पाठक के मुताबिक, इस कार में बुरहानपुर निवासी शब्बीर हुसैन अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे, जांच के दौरान उन्होंने सूटकेस और बैग में 50 लाख रुपये होने की बात कही, जब दो सूटकेस व बैग में रखे नोट गिने गए तो वे चार करोड़ रुपये निकले। यह 1,000-1,000 रुपये के पुराने नोट हैं।

उन्होंने बताया कि बरामद की गई रकम आयकर विभाग को सौंप दी गई है और शब्बीर हुसैन के खिलाफ धारा 102 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत