1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UPSC सिविल सेवा परीक्षा के जरिए इस साल होगी महज 980 अधिकारियों की भर्ती

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के जरिए इस साल होगी महज 980 अधिकारियों की भर्ती

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 26, 2017 05:53 pm IST,  Updated : Feb 26, 2017 05:53 pm IST

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार इस साल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में महज

upsc- India TV Hindi
upsc

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार इस साल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में महज 980 अधिकारियों की भर्ती करेगी। भर्ती का यह आंकड़ा पिछले पांच साल में सबसे कम है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

साल 2016 की परीक्षा के जरिए 1,079 जबकि 2015 की परीक्षा के जरिए 1164 पदों पर भर्ती का विज्ञापन दिया गया था। पिछले साल हुई परीक्षा के अंतिम परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं। इसके अलावा, 2014 और 2013 में क्रमश: 1364 और 1228 अधिकारियों की भर्ती की गई।

साल 2012 में जारी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की अधिसूचना में आईएएस, आईपीएस जैसी अखिल भारतीय सेवाओं एवं केन्द्रीय सेवाओं में भर्ती के लिए कुल 1091 रिक्तियां विज्ञापित की गई थीं। इस साल की अधिसूचना में कहा गया कि 2017 में लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा से भरे जाने वाले पदों की संख्या 980 के करीब होगी जिनमें 27 पद दिव्यांग श्रेणी के लिए आरक्षित होंगे। पिछले पांच साल में यह रिक्तियों का सबसे कम आंकड़ा है।

लाखों की संख्या में अभ्यर्थी यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा देते हैं और तीन चरण उत्तीर्ण करने के बाद आईएएस, आईएफएस, आईपीएस सहित केंद्रीय सेवाओं में अहम पदों पर पहुंचते हैं। साल 2017 की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 18 जून को होगी।

तीन साल के अंतराल के बाद यूपीएससी जून में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित कर रहा है। यूपीएससी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2016, 2015 और 2014 के लिए प्रारंभिक परीक्षा अगस्त में हुई थी। इस साल प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मार्च है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत