भुवनेश्वर: ओडिशा के राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को राज्य में 3 स्तरीय पंचायती राज संस्थानों के लिए चुनाव की तारीखें घोषित कर दीं। राज्य में 13 फरवरी से 5 चरणों में ये चुनाव होंगे।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राज्य निर्वाचन आयुक्त रबिनारायण सेनापति ने पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा, ‘पंचायत चुनावों के लिए आज से आचार संहिता प्रभाव में आ गई है। यह 21 फरवरी तक लागू रहेगी, जिस दिन अंतिम चरण का मतदान है।’ सेनापति के अनुसार मतदान पांच चरणों में 13, 15, 17, 19 और 21 फरवरी को होगा और इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र 11 जनवरी से 17 जनवरी के बीच दाखिल किए जाएंगे। छंटनी 18 जनवरी को होगी। नाम वापसी की आखिरी तारीख 21 जनवरी है।