1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather: कोहरे में घिरा उत्तर भारत, 90 ट्रेनें लेट, 17 कैंसिल

Weather: कोहरे में घिरा उत्तर भारत, 90 ट्रेनें लेट, 17 कैंसिल

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 13, 2016 10:27 pm IST,  Updated : Dec 13, 2016 10:27 pm IST

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरा छाने के चलते कारण कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गईं जबकि कई के समय में फेरबदल करना पड़ा।कश्मीर संभाग के अधिकतर हिस्सों में रात में तापमान शून्य से भी कम बना रहा।

Train fog- India TV Hindi
Train fog Image Source : PTI

नयी दिल्ली: उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरा छाने के चलते कारण कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गईं जबकि कई के समय में फेरबदल करना पड़ा। कश्मीर संभाग के अधिकतर हिस्सों में रात में तापमान शून्य से भी कम बना रहा। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और पंजाब में कहीं बहुत घना तो कहीं कम घना कोहरा रहा, जबकि बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में दूर दराज के इलाकों में कोहरा कहीं कहीं हल्का और कहीं मध्यम स्तर का रहा।

(देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा रहा लेकिन इसके कारण 17 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि 90 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और 40 के समय में फेरबदल किया गया है। हालांकि नई दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन सामान्य रहा। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता कम होने से मोटरवाहन चालकों को परेशानी हुई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया जबकि लद्दाख क्षेत्र का लेह शहर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां तापमान कल के माइनस 11.4 डिग्री सेल्सियस से कुछ बढ़कर माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहा। उत्तर प्रदेश में 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इटावा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। बिहार में कुछ स्थानों पर ठंड की स्थिति बनी रही। पश्चिम बंगाल, ओडिशा में कुछ स्थानों और कोंकण एवं गोवा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत