1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महंगाई का झटका, पेट्रोल 1.34 रुपये और डीजल 2.37 रुपये महंगा

महंगाई का झटका, पेट्रोल 1.34 रुपये और डीजल 2.37 रुपये महंगा

 Written By: IANS
 Published : Oct 15, 2016 10:53 pm IST,  Updated : Oct 15, 2016 10:54 pm IST

मुंबई: कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और डॉलर के खिलाफ रुपये के उतार-चढ़ाव के कारण तीनों सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार रात से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इंडियन

petrol- India TV Hindi
petrol

मुंबई: कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और डॉलर के खिलाफ रुपये के उतार-चढ़ाव के कारण तीनों सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार रात से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के मुताबिक पेट्रोल की कीमतों में 1.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 2.37 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इनमें राज्य द्वारा वसूले जाने वाले शुल्क शामिल नहीं है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

आईओसी ने एक बयान जारी कर बताया, "अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के खिलाफ रुपये की विनिमय दर पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और बाजार के हिसाब से ही आगे कीमतों का निर्धारण किया जाएगा।"

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 66.45 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 69.08 रुपये, मुंबई में 72.83 रुपये और चेन्नई में 65.96 रुपये प्रति लीटर होगी। डीजल की कीमतें दिल्ली में 55.38 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 57.64 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 61.05 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 56.95 रुपये प्रति लीटर होंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत