1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खुशखबरी: पेट्रोल 89 पैसे और डीजल 49 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता

खुशखबरी: पेट्रोल 89 पैसे और डीजल 49 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 30, 2016 11:46 pm IST,  Updated : Jun 30, 2016 11:47 pm IST

नई दिल्ली: पेट्रोल की कीमतों में आज 89 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। वहीं डीजल के दाम 49 पैसे लीटर घटाए गए हैं। यह ईंधन के दामों में दो माह में पहली

petrol- India TV Hindi
petrol

नई दिल्ली: पेट्रोल की कीमतों में आज 89 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। वहीं डीजल के दाम 49 पैसे लीटर घटाए गए हैं। यह ईंधन के दामों में दो माह में पहली कटौती है। गौरतलब है कि तेल कंपनियां हर 15 दिनों में समिक्षा बैठक करती हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के आधार पर घरेलू बाजार में बढ़ोतरी और कटौती का फैसला लेती है।

दिल्ली में आज मध्यरात्रि से पेट्रोल का दाम 64.76 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। अभी यह 65.65 रुपये लीटर है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने यह घोषणा की। इसी तरह डीजल का दाम 55.19 रुपये लीटर से घटकर 54.70 रुपये लीटर हो जाएगा। इससे पहले 16 जून को पेट्रोल के दाम पांच पैसे लीटर व डीजल के 1.26 रुपये लीटर बढ़ाए गए थे। एक मई से चार बार की वृद्धि में पेट्रोल के दाम 4.52 रुपये लीटर और डीजल के 7.72 रपये लीटर बढ़े हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत