1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में WHATSAPP हो जाएगा बैन, 29 जून को होगा फैसला

भारत में WHATSAPP हो जाएगा बैन, 29 जून को होगा फैसला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 24, 2016 11:14 am IST,  Updated : Jun 24, 2016 11:14 am IST

व्हाट्स ऐप का लोग अनुचित उपयोग करने लगे हैं साथ ही यह आतंकवादियों के लिए संपर्क और अपना नेटवर्क मजबूत करने का एक नया साधन बन गया है। ऐसे में देश में व्हाट्स ऐप को बैन करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है।

whatsapp- India TV Hindi
whatsapp

नई दिल्ली: व्हाट्स ऐप का लोग अनुचित उपयोग करने लगे हैं साथ ही यह आतंकवादियों के लिए संपर्क और अपना नेटवर्क मजबूत करने का एक नया साधन बन गया है। ऐसे में देश में व्हाट्स ऐप को बैन करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 29 जून को सुनवाई करेगा।

आरटीआई एक्टिविस्ट सुधीर यादव की इस याचिका में कहा गया है कि व्हाट्स ऐप ने अप्रैल से ही एन्किप्रशन लागू किया है जिससे इस पर चेट करने वालों की बातें सुरक्षित रहती हैं और यहां तक कि सुरक्षा एजेंसियां भी इन्हें डिकोड नहीं कर सकतीं। याचिका में कहा गया है कि अगर खुद व्हाट्स ऐप भी चाहे तो वह भी इन संदेशों को उपलब्ध नहीं कर सकता।

 

इस प्रणाली की वजह से आतंकियों और अपराधियों को संदेश के आदान-प्रदान करने में आसानी होगी और देश की सुरक्षा को खतरा होगा। सुरक्षा एजेंसियां इन संदेशों को मॉनीटर नहीं कर पाएंगी। ऐसे में व्हाट्स ऐप पर बैन लगना चाहिए। याचिका में व्हट्स ऐप के अलावा और भी एप का जिक्र किया गया है।
 
याचिका में यह भी कहा गया है कि एन्क्रिप्शन को सुपर कंप्यूटर से भी इंटरसेप्ट करना मुमकिन नहीं है और ऐसे में आतंकी गतिविधियों की रोकथाम के लिए सुरक्षा एजेंसियां न तो इंटरसेप्ट कर सकती हैं न ही जांच को आगे बढ़ा सकती हैं। इसलिए व्हाट्स ऐप, वाइबर, टेलीग्राम, हाइक और सिग्नल जैसे एप्स पर रोक लगाई जानी चाहिए। 29 जून को मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस की बेंच में होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत