1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में सुहावनी सुबह, शाम तक बारिश के आसार

दिल्ली में सुहावनी सुबह, शाम तक बारिश के आसार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 27, 2016 10:17 am IST,  Updated : Jun 27, 2016 10:17 am IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजधानी में शाम या रात तक हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

delhi Weather
- India TV Hindi
delhi Weather

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह सुहावनी रही। इस दौरान आंशिक बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजधानी में शाम या रात तक हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 79 फीसदी आद्रता दर्ज की गई, जो सुबह या दोपहर तक बारिश नहीं हो की वजह से बढ़ेगी।

दिल्ली में एक दिन पहले रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि दिल्ली एनसीआर में लोग गर्मी और उमस से काफी परेशान हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत