1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने नववर्ष के अवसर पर विश्व भर में रहने वाले गुजरातियों को दी बधाई

PM मोदी ने नववर्ष के अवसर पर विश्व भर में रहने वाले गुजरातियों को दी बधाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 31, 2016 04:47 pm IST,  Updated : Oct 31, 2016 04:51 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नववर्ष की शुरूआत पर विश्व भर में रहने वाले गुजरातियों को बधाई दी हैं। गुजरातवासी दिवाली के अगले दिन को नववर्ष की शुरूआत मानते हैं। पीएम मोदी ने आज

pm modi- India TV Hindi
pm modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नववर्ष की शुरूआत पर विश्व भर में रहने वाले गुजरातियों को बधाई दी हैं। गुजरातवासी दिवाली के अगले दिन को नववर्ष की शुरूआत मानते हैं।

पीएम मोदी ने आज ट्वीट कर कहा, ‘गुजरातवासी दिवाली के अगले दिन यानी आज नववर्ष की शुरूआत मानते हैं। विश्व भर में गुजरातियों को नया साल मुबारक हो। यह वर्ष आनंदमय हो।’

बता दें कि गुजराती नव वर्ष को 'बेस्तु बरस' के नाम से जाना जाता है और यह कार्तिक माह के पहले दिन (कार्तिक सुद एकम) से शुरू होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक नववर्ष का पहला महीना होता है और एकम इस महीने का पहला दिन होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत