इंफाल: मणिपुर विधानसभा चुनावों में बीजेपी की ओर से प्रचार करने के लिए पीएम मोदी पहली बार 25 फरवरी को इंफाल आ रहे हैं। पीएम मोदी के इंफाल दौरे का पूर्वोत्तर के विभिन्न आतंकी संगठनों का साझा मंच कोआर्डिनेशन कमेटी (कोरकाम) ने बहिष्कार किया है।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
छह उग्रवादी समूहों की समन्वय समिति (को-कॉम) ने शनिवार (25 फरवरी) को सुबह छह बजे से बंद का ऐलान किया है। को-कॉम का कहना है कि बंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इम्फाल छोड़ने तक प्रभावी रहेगा। पुलिस का कहना है कि प्रधानमंत्री के एक घंटे के राज्य के दौरे के दौरान कानून एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
आपको बता दें कि कोरकाम के साझा मंच ने मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और असम में सुरक्षा बलों पर हाल के दिनों में कई बार हमले किए हैं। कोरकाम की धमकी के मद्देनजर पुलिस का कहना है कि राज्य में सुरक्षा-व्यवस्था को बेहद पुख्ता बनाया गया है, ताकि कोई भी प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान किसी तरह का खलल न डाल पाए। कोरकाम ने आरोप लगाया है कि केंद्र हमेशा से पूर्वोत्तर क्षेत्र की उपेक्षा करता रहा है।