1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के लिए चादर भेजी

PM मोदी ने ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के लिए चादर भेजी

 Written By: IANS
 Published : Mar 24, 2017 08:33 pm IST,  Updated : Mar 24, 2017 08:33 pm IST

नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अल्पसंख्यक और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जीतेंद्र सिंह को अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाने के लिए दी।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अल्पसंख्यक और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जीतेंद्र सिंह को अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाने के लिए दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा, "ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के वार्षिक उर्स के अवसर पर, विश्व-भर में उनके अनुयायियों को शुभकामनाएं और बधाई।" 

उन्होंने कहा, "ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती, भारत की महान आध्यात्मिक परम्परा के प्रतीक हैं। गरीब नवाज ने मानवता की सेवा का जो परिचय दिया है, वह निश्चय ही आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। आने वाले उर्स के सफल आयोजन के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत