1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, नोटबंदी पर दी जानकारी

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, नोटबंदी पर दी जानकारी

 Written By: IANS
 Published : Nov 18, 2016 11:02 pm IST,  Updated : Nov 18, 2016 11:02 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और नोटबंदी के बाद जनता की सुविधा के लिए सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों की उन्हें जानकारी दी।

Modi meet Pranab- India TV Hindi
Modi meet Pranab

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और नोटबंदी के बाद जनता की सुविधा के लिए सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों की उन्हें जानकारी दी। राष्ट्रपति भवन के सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के साथ विस्तृत चर्चा की और सरकार द्वारा उठाए गए उन कदमों की जानकारी दी, जिन्हें जनता की समस्याएं दूर करने के लिए उठाए गए हैं।

​(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

सरकार ने आठ नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए जाने के निर्णय के बाद कई दिशानिर्देश जारी किए हैं। नोटबंदी के बाद पूरे देश में बैंकों और एटीएम के सामने पुराने नोट बदलने और नकदी निकासी के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं।

संसद के दोनों सदनों में नोटबंदी के मुद्दे पर शुक्रवार को सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई, जिसके कारण कार्यवाही बार-बार बाधित हुई और अंतत: सदन की बैठक दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

इन्हें भी पढ़ें:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत