जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर में 26 दिसंबर को ‘सोशल एंडेवर फॉर हेल्थ एंड टेलीमेडिसिन’ (एसईएचएटी) योजना का उद्घाटन करेंगे। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वित्त आयुक्त, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, अटल दुल्लो ने योजना का सुगम क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिये आयोजित एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
Related Stories
प्रवक्ता ने कहा कि बैठक में दुल्लो ने अधिकारियों से कहा कि वे प्रधानमंत्री द्वारा योजना के उद्घाटन के बाद प्रभावी तरीके से उसे लागू करने के लिये सभी इंतजाम करें और यह भी देखें कि कार्ड वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके, जिससे अधिकतम लोग इसका फायदा उठा पाएं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को इस प्रक्रिया के तहत पंजीकरण में तेजी लाने को कहा, जिससे कोई परिवार छूट न जाए।
प्रवक्ता ने कहा कि दुल्लो ने अधिकारियों से एसईएचएटी योजना के सफल क्रियान्वयन के लिये साझा सेवा केंद्र (सीएससी) संचालकों की सेवाओं का प्रभावी रूप से लाभ उठाने को कहा।