1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिंहस्थ कुंभ: साधुओं के वेश में 134 संदिग्ध पकड़े

सिंहस्थ कुंभ: साधुओं के वेश में 134 संदिग्ध पकड़े

 Written By: IANS
 Published : May 17, 2016 02:00 pm IST,  Updated : May 17, 2016 02:00 pm IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ के दौरान साधुओं के वेश में आए 134 संदिग्ध पकड़े गए हैं।

sadhu in simhastha kumbh- India TV Hindi
sadhu in simhastha kumbh

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ के दौरान साधुओं के वेश में आए 134 संदिग्ध पकड़े गए हैं। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है और इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) वी. मधुकुमार ने बताया कि आगामी 21 मई को होने वाला तीसरा शाही स्नान उनके लिए बड़ी चुनौती है क्योंकि इसमें आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक हो सकती है।

उन्होंने बताया कि पहले दो शाही स्नान में आए श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे, इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए। आगामी शाही स्नान में भी इसी तरह के इंतजाम रहेंगे।

एक सवाल के जवाब में मधुकुमार ने बताया कि 22 अप्रैल से शुरू हुए सिंहस्थ कुंभ में ऐसे 134 संदिग्ध पकड़े गए हैं, जो साधुओं के वेश में यहां पहुंचे थे। पकड़े गए संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ज्ञात हो कि सिंहस्थ कुंभ क्षेत्र में कई स्थानों पर चोरी की वारदातें हुई हैं। अखाड़ों के संत महात्मा भी इससे बच नहीं पाए हैं। सिंहस्थ कुंभ शुरू होने से पहले पुलिस के पास इस तरह की गोपनीय सूचनाएं थीं कि साधुओं के वेश में अपराधी भी आ सकते हैं। इसी के चलते साधुओं के वेश में आने वालों पर भी सुरक्षाबलों की पैनी नजर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत