1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शुरु हुई जगन्नाथ रथयात्रा, देश-विदेश से पुरी पंहुचे लाखों श्रृद्धालु

शुरु हुई जगन्नाथ रथयात्रा, देश-विदेश से पुरी पंहुचे लाखों श्रृद्धालु

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 06, 2016 05:45 pm IST,  Updated : Jul 06, 2016 05:46 pm IST

ड़ी सुरक्षा के बीच भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा का आयोजन ओडि़शा के इस पवित्र शहर में आज पूरे उल्लास और धार्मिक रस्मो रिवाज के साथ किया गया। देश और विदेश के लाखों श्रद्धालु इस शहर में नौ दिनों तक चलने वाले इस यात्रा में शामिल हो रहें हैं।

jagannnath rath yatra- India TV Hindi
jagannnath rath yatra

पुरी: कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा का आयोजन ओडि़शा के इस पवित्र शहर में आज पूरे उल्लास और धार्मिक रस्मो रिवाज के साथ किया गया। देश और विदेश के लाखों श्रद्धालु इस शहर में नौ दिनों तक चलने वाली भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथयात्रा देखने के लिए उमड़ पड़े।

ये भी पढ़े-

रथयात्रा गुंडिचा मंदिर से शुरू होकर वापस उनके निवास तक पहुंचती है। विभिन्न क्षेत्रों के लोग कल से ही इस शहर में उमड़े हुए हैं ताकि 12वीं सदी के भगवान जगन्नाथ मंदिर के देवी-देवताओं की एक झलक पा सकें। श्रद्धालु काफी उत्साहित हैं क्योंकि भगवान 20 जून को स्नान पूर्णिमा से ही मंदिर के अंदर हैं।

देवताओं का नबा जौबाना दर्शन कल से शुरू हुआ क्योंकि स्नान पूर्णिमा के दिन से ही वे अनसारा पिंडी के अंदर हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के इस पवित्र शहर में जुटने को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। काफी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात करने के अलावा हवाई और तटीय निगरानी की भी व्यवस्था की गई है।

सीसीटीवी और ड्रोन से की जा रहीं है निगरानी

पुलिस महानिदेशक के.बी.सिंह ने कहा कि समारोह को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि लोगों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि मंदिर के बाहर, रथों के आसपास और ग्रैंड रोड, समुद्री तट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सुरक्षा कड़ी की गई है। उन्होंने कहा कि गश्त बढ़ा दी गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए कदम उठाए गए हैं। आतंकवाद निरोधक दस्ता, रैपिड एक्शन फोर्स और शार्प शूटर को विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है जबकि समुद्र में तटरक्षक बल निगरानी कर रहे हैं।

अगली स्लाइड में जानें कैसे और कहां से निकलेगा जगन्नाथ रथ यात्रा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत