1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: कार्गो टर्मिनल पर संदिग्ध रेडियोधर्मी पदार्थ लीक

दिल्ली: कार्गो टर्मिनल पर संदिग्ध रेडियोधर्मी पदार्थ लीक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 09, 2016 02:15 pm IST,  Updated : Oct 09, 2016 02:15 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल पर आज मेडिकल उपकरण की खेप से संदिग्ध रेडियोधर्मी पदार्थ लीक हुआ जिसके बाद अधिकारियों ने इस इलाके की घेराबंदी कर दी। परमाणु

igi airport- India TV Hindi
igi airport

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल पर आज मेडिकल उपकरण की खेप से संदिग्ध रेडियोधर्मी पदार्थ लीक हुआ जिसके बाद अधिकारियों ने इस इलाके की घेराबंदी कर दी। परमाणु उर्जा नियामक बोर्ड (AERB) ने अपने दलों को मौके पर रवाना किया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया, हवाई अड्डे से सुबह करीब 10:45 बजे मेडिकल उपकरण से संदिग्ध रेडियोधर्मी पदार्थ के लीक होने के बारे में फोन आया।

उन्होंने कहा कि यह मेडिकल उपकरण एयर फ्रांस से आया था और इसको कार्गो टर्मिनल पर रखा गया था। गर्ग ने कहा कि इस पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) को इस घटना के बारे में सूचित किया गया है। दिल्ली हवाई अड्डा प्रशासन अथवा एयर फ्रांस के अधिकारियों की ओर से इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है।

पुलिस ने बताया, यह इलाका यात्री इलाके से 1.5 किलोमीटर दूर है। इस इलाके को खाली करा लिया गया है और घेराबंदी कर दी गई है। NDRF की एक टीम मौके पर पहुंच गई है। मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों का एक दल भी मौके पर पहुंच रहा है। अधिकारियों ने कहा, शुरूआती जानकारी के अनुसार इस पदार्थ में सोडियम मोलिबडेट है। हम इसका विश्लेषण कर रहे हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत