1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चायवाले ने दिया 1.51 करोड़ रुपये का दहेज, VIDEO वायरल

चायवाले ने दिया 1.51 करोड़ रुपये का दहेज, VIDEO वायरल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2017 05:27 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 05:29 pm IST

राजस्थान के एक गांव में चायवाले ने अपनी 2 बेटियों की शादी में 1.51 करोड़ रुपये का दहेज दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे परिवार के पुरुष गांव छोड़कर चले गए। यहां तक कि आसपास के लोग भी इस मामले पर खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बेटियों की मां सुर

jaipur- India TV Hindi
jaipur

जयपुर: राजस्थान के एक गांव में चायवाले ने अपनी 2 बेटियों की शादी में 1.51 करोड़ रुपये का दहेज दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे परिवार के पुरुष गांव छोड़कर चले गए। यहां तक कि आसपास के लोग भी इस मामले पर खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बेटियों की मां सुरेशा देवी भी मामले को छिपाने की कोशिश कर रही हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

क्या है पूरा मामला?

घटना जयपुर के कोटपुतली के रामपुरा गांव की है। यहां 5 अप्रैल को लीलाराम गुर्जर की दो बोटियों की शादी थी। एक बारात पाथरेडी और दूसरी बारात हरियाणा के रायपुर के पास से आई थी। दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान पंच पटेलों ने खड़े होकर बाकायदा बोली लगाकर इतनी बड़ी रकम (1.51 करोड़ रुपये) दहेज में दे दी। शादी समारोह में ही दहेज के रुपये गिने गए।

ये भी पढ़ें

दहेज देने वाले लीलाराम गुर्जर की भिवाड़ी में चाय की दुकान है। ग्रामीणों के मुताबिक, लीलाराम की 6 बेटियों की शादी थी लेकिन केवल दो के ही बालिग होने के कारण उनके नाम से ही कार्ड छपवाए गए। विवाह के बाद 1.51 करोड़ रुपए की विदाई दी गई।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत