जैसलमेर: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह उरी आतंकी हमले और लक्षित हमले के बाद पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर और गुजरात के सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए कल शुक्रवार को दो दिन के दौरे पर जैसलमेर पहुंचेंगे। सिंह जैसलमेर के बाद शनिवार को बाड़मेर जिले के मुनाबाव में सरुक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री शुक्रवार को सुबह जैसलमेर पहुंच कर राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर और गुजरात के मुख्यमंत्रियों और गृहमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे और अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और ताजा स्थि्ति की जानकारी लेकर समीक्षा करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री जैसलमेर जिले से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में स्थित सीमा सुरक्षा बल की सीमा चौकी पर भी जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सिंह अगले दिन आठ अक्तूबर को मुनाबाव :बाडमेर: पहंुच कर अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती इलाके में हालात का जायजा लेंगे।