1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लखनऊ भगदड़: राजनाथ सिंह ने की उप्र के डीजीपी से बात, कल करेंगे दौरा

लखनऊ भगदड़: राजनाथ सिंह ने की उप्र के डीजीपी से बात, कल करेंगे दौरा

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 09, 2016 09:14 pm IST,  Updated : Oct 09, 2016 09:14 pm IST

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में आज हुई भगदड़ में एक महिला सहित तीन व्यक्तियों की मौत होने पर चिंता जताते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) जावीद अहमद से बात की और वहां की स्थिति का जायजा लिया।

rajnath singh- India TV Hindi
rajnath singh

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में आज हुई भगदड़ में एक महिला सहित तीन व्यक्तियों की मौत होने पर चिंता जताते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) जावीद अहमद से बात की और वहां की स्थिति का जायजा लिया।

टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान पुलिस महानिदेशक ने गृह मंत्री को भगदड़ की घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी दी। यह घटना बसपा प्रमुख मायावती की एक रैली के दौरान हुई।

लोकसभा में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंह ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने एक बयान में कहा, लखनउ में एक रैली के दौरान हुई भगदड़ में मूल्यवान जीवन की हानि होने के बारे मैं जानकर दुख हुआ।

लखनऊ में कांशी राम स्मारक मैदान में हुई भगदड़ में कम से कम 3 व्यक्तियों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।

राजनाथ सिंह कल उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे और वहां मंगलवार को रामलीला कार्यक्रम में शामिल होंगे जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत