1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजनाथ सिंह ने BSF सहायक कमांडेट परीक्षा के टॉपर नबील अहमद वानी से की मुलाकात

राजनाथ सिंह ने BSF सहायक कमांडेट परीक्षा के टॉपर नबील अहमद वानी से की मुलाकात

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 11, 2016 10:38 pm IST,  Updated : Sep 11, 2016 10:47 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज जम्मू-कश्मीर के एक युवक से मुलाकात की, जिसने सीमा सुरक्षा बल में सहायक कमांडेंट की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि उसकी

nabeel ahmad wani- India TV Hindi
nabeel ahmad wani

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज जम्मू-कश्मीर के एक युवक से मुलाकात की, जिसने सीमा सुरक्षा बल में सहायक कमांडेंट की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि उसकी सफलता की कहानी राज्य में कई लोगों को प्रेरित करेगी।

सिंह ने कहा कि वह नबील अहमद वानी से मिलकर काफी खुश हैं जिसने हाल में बीएसएफ सहायक कमांडेंट की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया। वानी जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले का रहने वाला है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्होंने कहा, नबील की सफलता की कहानी दर्शाती है कि जम्मू-कश्मीर में युवाओं में काफी संभावना है और उनकी सफलता राज्य में कई युवा लड़कों और लड़कियों को प्रेरित करेगी। वानी के साथ बीएसएफ के महानिदेशक के के शर्मा भी थे, जब उन्होंने गृह मंत्री से मुलाकात की। गृह मंत्री ने वानी की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गृह मंत्री ने वानी का एनएसए अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि और अन्य से भी परिचय कराया। ये लोग उस वक्त गृह मंत्री के साथ बैठक के लिए वहां आए थे। वानी ने कहा कि वह मानते हैं कि बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है जिसका युवक सामना कर रहे हैं। इसका हल सिर्फ शिक्षा के जरिए निकाला जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत